नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद रेल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे सुरक्षित रख दिया है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल रेल थाना नवगछिया को सूचित करें।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....