नारायणपुर। छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के सतियारा निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला ने बिट्टू कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला से संबंधित मामलों में शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

