नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में शुक्रवार को मंजूषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ हुआ। मंजूषा कला परिषद केंद्र, भागलपुर के तत्वावधान में नवगछिया विकास समिति एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय कैंप में करीब 60 बच्चे भाग ले रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 35
कैंप में बच्चों को मंजूषा कला, बिहुला-विषहरी लोककथा, योग, ताइक्वांडो, खेल गतिविधियां और संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश राणा ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना है।अतिथियों ने इस पहल को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
