नवगछिया: नवगछिया में एक कथित फर्जी फाइनेंस कंपनी द्वारा महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक कंपनी ने 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर 2 लाख रुपये तक का व्यावसायिक ऋण दिलाने का भरोसा देकर सैकड़ों महिलाओं से पैसे जमा करा लिए। हालांकि राशि जमा होने के बाद न तो किसी को ऋण मिला और न ही कंपनी के प्रतिनिधियों का कोई पता चल सका।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पीड़ित महिलाओं के अनुसार कंपनी के एजेंट गांव-गांव जाकर बैठकें करते थे और कम समय में बड़ा ऋण उपलब्ध कराने का दावा करते थे। इसी झांसे में आकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जमा-पूंजी कंपनी में लगा दी।

मामले के खुलासे के बाद करीब 40 से 45 महिलाएं शनिवार को नवगछिया साइबर थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं में सोनी देवी, बेवी देवी, सुधो देवी, मन्नू यादव, पूजा देवी समेत कई अन्य महिलाएं शामिल हैं।

साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बैंकिंग लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कथित ठगी कांड के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिलाएं अपनी जमा राशि वापस दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet