Naugachia Crime

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार युवक के साले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एसपी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, 4 जून को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र मुकेश कुमार पिछले करीब दो माह से अपने ससुराल में रहकर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि 1 जून को मुकेश कुमार का अपने साले के साथ मारपीट और गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था।

परिजनों के अनुसार, विवाद के अगले दिन यानी 2 जून से मुकेश कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को मुकेश कुमार की बाइक रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-31 किनारे झाड़ियों से बरामद हुई, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिलखुश कुमार और गौरव कुमार (दोनों पिता अरविंद दास, निवासी मुरली, थाना रंगरा) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी लापता युवक के साले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet