नवगछिया: नगर परिषद क्षेत्र के डॉ. बी.एल. चौधरी गली और आसपास के इलाकों में एक आवारा कुत्ते का आतंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। शनिवार से रविवार के बीच कुत्ते ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कुत्ते के हमले में समृद्धि कुमार (16), सुमित कुमार (25), मोहम्मद फैजान अंसारी (37), चंदन कुमार (32), सागर कुमार (9), भोला कुमार (7), संतोष कुमार (42), आयुष्मान कुमार (10), मनोज शर्मा (50), शमशेर कुमार (42), दिनकर कुमार (32), साहिल कुमार, मोहित राज और अभिषेक राज समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन और आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर देता है। उसके हमले का शिकार बच्चे, महिलाएं, युवक और बुजुर्ग सभी हो रहे हैं। रविवार को भी तीन लोगों को काटे जाने के बाद लोगों में डर और बढ़ गया है।

मोहल्लावासियों का कहना है कि कई बार कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह हर बार बच निकलता है। स्थिति ऐसी हो गई है कि सुबह और शाम के समय बच्चों एवं महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अकेले आने-जाने से भी परहेज कर रहे हैं।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद नगर परिषद की आवारा पशु नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हमलावर कुत्ते को तत्काल पकड़ने, क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने तथा आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण अभियान को तेज करने की मांग की है।

उधर, चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोएं तथा बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज टीका लगवाएं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet