नवगछिया: शहर के हरियापट्टी इलाके में रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायल की पहचान मोहम्मद सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। उनके भाई मोहम्मद जावेद अंसारी ने आरोप लगाया कि मोहम्मद आमिस अंसारी, नोखेज अंसारी और मोहम्मद सज्जाद ने मिलकर सद्दाम पर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने गर्दन और पेट पर चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन बचाव के दौरान चाकू सद्दाम के हाथ में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के अनुसार, यह हमला पूर्व नियोजित था। जावेद अंसारी ने बताया कि आरोपित लंबे समय से मोहल्ले में विवाद और परेशानी का कारण बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पहले भी आरोपितों ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की थी और कंधे पर दांत से काट लिया था। उस समय मामला शांत कराने का प्रयास किया गया था।

परिवार का कहना है कि आरोपितों की गतिविधियों से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबंध में नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet