नारायणपुर –  :भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी  सेवानिवृत टीटी वासुकी राय से दो लाख रंगदारी नहीं देने पर बुधवार को उनके पुत्र राजीव कुमार पटेल  को गांव के ही डीलर रामोतार सिंह के आवास से लौटने के दौरान अपराधि तत्वों ने जानलेवा हमला कर रंगदारी मांगी नहीं देने पर जान  मारने की धमकी दी है.

Picture-fir

वहीं  थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया  बलाहा के राजीव कुमार पटेल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है  आवेदन में बलाहा निवासी लक्ष्मी सिंह, वासुदेव सिंह, प्रेमराज गुंजन ,वीणा देवी, रेखा देवी सहित  दो अज्ञात के विरुद्ध  थ्रीनट सटाकर ,धारदार हथियार से मारपीट कर  जानलेवा हमला करने  का आरोप लगाया गया है साथ ही  अपराधियों के द्वारा  दो लाख रूपया रंगदारी नहीं दोगे तो राजीव कुमार पटेल का वंश खत्म कर दूंगा. भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया मामलों की जाँचकर कारवाई की जाएगी. वहीं  जख्मी राजीव कुमार पटेल को नारायणपुर  पीएचसी  के डा बिनोद कुमार ने बेहतर  इलाज के लिए जेएलएमएनसीएच भागलपुर रेफर किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *