मोबाइल देने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लोहे के रॉड से हमला कर युवक का सिर फोड़ा

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिंद टोली में मोबाइल देने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक युवक के सिर पर लोहे के रॉड से हमला करने का आरोप है, जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। मामले को लेकर नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

आवेदन के अनुसार, 28 नवंबर की सुबह उनकी भतीजी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक लड़के ने उसे जबरन मोबाइल देकर बात करने का दबाव बनाया। इसकी जानकारी मिलने पर युवक ने युवती से मोबाइल ले लिया।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड के साथ पहुंचे और युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया। नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *