नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला में फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के कई फरार अपराधियों पर नकद इनाम घोषित किया है।
Total Downloads: 286
एसपी ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों व खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई जारी है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वांछित अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इनाम की घोषणा से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
