नवगछिया: तेतरी गांव में बुधवार को मजदूरी के बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला रानी देवी को सिर में चोट लगने के बाद अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, मजदूरी के दौरान खर्च हुए रुपये में से अधिकांश राशि अभी बकाया थी। शेष रकम मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....