नवगछिया। नवगछिया शहर के मस्जिद टोला वार्ड संख्या-19 में गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायलों की पहचान सुबोध कुमार (64), छोटू कुमार (25), टिंकू कुमार (29) तथा सुना देवी के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बबलू कुमार, पवन कुमार, सागर कुमार, रूपेश कुमार, सीमा देवी, रूपम देवी, शिल्पी कुमारी और साधना कुमारी समेत अन्य लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है।

इस मामले में नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet