नवगछिया : नगर पंचायत अंतर्गत नगरह पंचायत के जीवन संस्कार कोचिंग सेंटर में शहीद दिवस बनाया गया. इस अवसर पर वीर क्रांतिकारी को याद किए गये.जिसमें कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगूरू के के 66 शहीद दिवस के रूप में बनाया गया.
Total Downloads: 206

कोचिंग में शिक्षकों ने वीर सपूतओं की अमर गाथा एवं उनके त्याग एवं बलिदान की जानकारी बच्चों के बीच में साझा किए. शिक्षक शरद योगी ने कहा कि एक वो युवा हुए जिन्होंने अपनी खुशी देश के खातिर अपने बलिदान में दे दिए और आज के युवा लक्ष्य से विमुख हो रहे है. हम सबको देश की सेवा के साथ- साथ अपना लक्ष्य तय करने की आवश्यकता है. वहीं कोचिंग के व्यवस्थापक सुबोध कुमार ने कहा वीर क्रांतिकारी युवा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं. इस मौके पर मौके पर संतोष झा, रूपेश कुमार सिंह, सुरज झा, राज कुमार एवं सेकड़ों ग्रामीण बुजुर्ग व बच्चों की भी मौजूद थे.

