नवगछिया। नवनिर्मित संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर के विकास कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भवन निर्माण विभाग की तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति ने एप्रोच रोड, कैंपस डेवलपमेंट, चहारदीवारी, आरटीपीएस काउंटर और वाहन पार्किंग शेड निर्माण से संबंधित निविदा की तकनीकी जांच पूरी करते हुए तीन एजेंसियों को सफल घोषित किया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में आयोजित तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति की बैठक में सभी तकनीकी दस्तावेजों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 9 जुलाई तक समिति के निर्णय पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो सफल एजेंसियों का वित्तीय बीड खोला जाएगा। इसके बाद सबसे कम दर (एल-1) देने वाली एजेंसी को निर्माण कार्य का टेंडर आवंटित किया जाएगा।

करीब 1.30 करोड़ रुपये की इस विकास योजना के लिए तीन एजेंसियों ने निविदा दाखिल की थी। इनमें रवि कुमार (जगदेव पथ, रुकनपुरा, पटना), कृष्णा कंस्ट्रक्शन (नया टोला, नवगछिया) तथा मंजू देवी (नूतन टावर, कंकड़बाग, पटना) शामिल हैं। तकनीकी मूल्यांकन में तीनों एजेंसियां सफल पाई गई हैं।

बैठक में भागलपुर के अधीक्षण अभियंता नवल किशोर प्रसाद तथा कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार भी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय बीड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights