नारायणपुर: भवानीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजन ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग बेटी को सोनू कुमार शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने किशोरी को बेगूसराय से सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं मामले में नामजद आरोपी सोनू कुमार, पिता सुधीर ठाकुर, निवासी कटघरा, थाना चिरैया, जिला सहरसा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बरामद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
