भागलपुर: मौसम विभाग ने शुक्रवार, 17 जुलाई को भागलपुर जिले के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, भागलपुर समेत बिहार के 25 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

भागलपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल मानसूनी गतिविधियों में हल्की कमी रहेगी, लेकिन 18 जुलाई से बिहार में मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद भागलपुर सहित पूर्वी बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इस बीच, बांका और पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *