तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बिहपुर के युवक को दबोचा, मोबाइल फोन भी बरामद

नवगछिया: साइबर थाना नवगछिया पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 19 जुलाई 2026 को यह गिरफ्तारी की। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 3 दिसंबर 2025 को दर्ज साइबर ठगी के एक मामले से जुड़ा है। पीड़ित अखिलेश कुमार रजक ने साइबर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गौतम कुमार और उसके दो अन्य सहयोगियों ने लॉटरी लगने का झांसा देकर उनके मोबाइल के माध्यम से खाते से रुपये निकाल लिए। साथ ही उनसे कुछ नकद राशि भी ठग ली।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना नवगछिया में कांड संख्या 28/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त विवेक कुमार, पिता बच्ची राम, निवासी गौरीपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *