नवगछिया : नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, युवती को सकुशल बरामद

शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, खगड़िया निवासी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी बंटी कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिहपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन ने 11 जुलाई 2026 को बिहपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि बंटी कुमार उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर बिहपुर थाना में कांड संख्या 180/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी बंटी कुमार, पिता श्याम पंडित, निवासी चांदपुर, थाना गोगरी, जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *