नारायणपुर: प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा गांव में बुधवार शाम एक दो वर्षीय बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। काफी दूर भटकते हुए वह बर्मा पाइपलाइन स्थित बजरंगबली स्थान तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और 112 आपातकालीन सेवा की त्वरित कार्रवाई से बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार से मिला दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वार्ड संख्या तीन निवासी यह मासूम बच्ची घर से भटक गई थी। अकेली बच्ची को सड़क किनारे देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल वार्ड सदस्य राजेश कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

इसके बाद घटना की जानकारी 112 आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम सक्रिय हुई और बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। त्वरित प्रयासों के बाद टीम ने बच्ची के माता-पिता का पता लगा लिया।

स्थानीय लोगों, 112 आपातकालीन सेवा और सामाजिक सहयोग से बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी 112 टीम की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की सराहना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *