अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 11 देशी पिस्टल

नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहपुर थाना क्षेत्र के टेकबाजपुर दियारा में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ और बिहपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से 11 तैयार देशी पिस्टल, चार अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 16 मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर निरंजन सिंह के बासा में छापेमारी की गई, जहां अवैध रूप से हथियार तैयार कर उनकी खरीद-बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण में प्रयुक्त बेस मशीन, हैंड ड्रिल मशीन, 33 बड़ी लोहे की रेती समेत कई उपकरण भी जब्त किए। इसके अलावा एक बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वरदह मिर्जापुर निवासी मो. छेदी, मो. ओबेद, मो. फैयाज तथा भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के दिलदारपुर निवासी पप्पू मंडल उर्फ प्रभात कुमार शामिल हैं। इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 207/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। दो अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जांच के दौरान मो. फैयाज के खिलाफ मुंगेर के मुफस्सिल थाना में आर्म्स एक्ट के दो पुराने मामले होने की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपितों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *