नवगछिया: रंगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर से 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रंगरा थाना क्षेत्र निवासी जिंदल सिंह अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। मौके से आरोपी जिंदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
