पीरपैंती: थाना परिसर में गुटखा खाना नवादा नवगछिया निवासी एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने गुटखा खाने के बाद जैसे ही पुड़िया परिसर में फेंकी, थानाध्यक्ष पंकज रावत और दारोगा संतोष कुमार की नजर उस पर पड़ गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
पुलिस पदाधिकारियों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया। गुटखा खाने और पुड़िया फेंकने के मामले में कोटपा अधिनियम के तहत उससे 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने युवक को सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान और नियमों की जानकारी देते हुए समझाया-बुझाया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
