नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित भ्रमरपुर गांव के साप्ताहिक हाट में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को हुई यह वारदात हाट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भ्रमरपुर पूरब टोला निवासी विभाष चंद्र झा ने भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन देकर मोबाइल बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

विभाष चंद्र झा के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4:47 बजे वे मां दुर्गा मंदिर के सामने लगने वाले साप्ताहिक हाट में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। एक व्यक्ति ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया, जबकि दूसरे ने उनके ऊपर थैला डालकर मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दोनों संदिग्ध

पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि मोबाइल चोरी की पूरी घटना हाट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो उनके पास सुरक्षित है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया जा सकता है।

विभाष चंद्र झा ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करने, चोरी हुए मोबाइल को बरामद कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मोबाइल चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *