नवगछिया। तेजस्वी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारों से क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इसके बाद विद्यालय परिसर में संचालक सह प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी, उपप्रधानाचार्य प्रेरणा सिन्हा, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी एवं प्रशासक नितिन कुमार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और सलामी कार्यक्रम हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की गाथाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है। हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *