नवगछिया, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा एवं नवगछिया जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8:25 बजे आयोजित कार्यक्रम में शाखा पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
Total Downloads: 354
नवगछिया शाखा के सचिव दीपक मावंडिया एवं नवगछिया जागृति शाखा की अध्यक्ष श्वेता बूबना ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सेवा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए।

इस अवसर पर दोनों शाखाओं के सदस्यों ने देश की प्रगति, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति” और “नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति” के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण केवल राष्ट्रीय पर्व तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाजसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक एकता के माध्यम से इसे निरंतर मजबूत किया जाना चाहिए।
