नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पास रविवार को डाउन रेलवे लाइन पर करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना रेलकर्मियों ने जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने युवक की तस्वीर और उसके हुलिए की जानकारी आसपास के थाना क्षेत्रों में भेजी है, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।

जीआरपी पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक काढ़ागोला रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *