गोट खरीक चौक पर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, खगड़िया रेफर
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, खरीक थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच
नवगछिया। खरीक प्रखंड के गोट खरीक चौक पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर खरीक थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
