नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित साह, पिता प्रदीप साह, निवासी छोटी घरारी, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Total Downloads: 197
मामला 26 अगस्त 2026 का है। खरीक थाना क्षेत्र के लगदाहा बहियार गांव में बिजली तार चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना को लेकर खरीक थाना कांड संख्या 268/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी और अन्य स्तरों पर अनुसंधान करते हुए मामले में शामिल आरोपी की पहचान की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 28 अगस्त 2026 को रोहित साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस मामले में चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
