नवगछिया: गंगा की तेज और उफनती धारा के बीच एक युवक के फंस जाने से हड़कंप मच गया। युवक की जान संकट में देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

गंगा में बहाव काफी तेज था और परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण थीं। तेज धारा के बीच युवक तक पहुंचना रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद पुलिस और SDRF के जवानों ने पूरी सावधानी और साहस के साथ अभियान जारी रखा।

काफी मशक्कत के बाद टीम युवक तक पहुंचने में सफल रही और उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। बाहर आने के बाद युवक ने राहत की सांस ली। समय रहते पुलिस और SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और SDRF की टीम के साहस और तत्परता की सराहना की।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि युवक को गंगा नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि युवक के नदी में फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिसके बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को बचा लिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *