नवगछिया। बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में बुधवार को महाविद्यालय का 43वां स्थापना दिवस समारोह समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय डिग्री कॉलेज, गोपालपुर के प्राचार्य डॉ. राज कुमार तथा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य जीबी कॉलेज, नवगछिया डॉ. शिवशंकर मंडल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रो. रामानंद सिंह ने किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. खालिद महमूद के हवाले से मीडिया प्रभारी राजेश कनोडिया ने बताया कि समारोह की शुरुआत स्व. बनारसी लाल सर्राफ एवं स्व. शोभा देवी सर्राफ की प्रतिमा पर प्राचार्य और अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय का कुल ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं कुलगीत के बाद प्राचार्य और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह में अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एनसीसी-एनएसएस की छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक प्रो. ईशानी झा ने बताया कि समारोह के दौरान महाविद्यालय की एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र अफरोज ने शानदार संगीत प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक सचिव संतोष सर्राफ तथा वर्तमान सचिव डॉ. मृत्युंजय प्रसाद सिंह गंगा के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे। अंत में प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ स्थापना दिवस समारोह का समापन हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *