नवगछिया। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के संचालक एवं जाने-माने मंच संचालक शिक्षाविद विश्वास झा को अनुमंडल प्रशासन, नवगछिया की ओर से लगातार तीसरी बार प्रशस्ति-पत्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय एवं राजकीय समारोहों में प्रभावशाली वाक्-शैली, सधे हुए मंच संचालन और उत्कृष्ट उद्घोषणा के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।

पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के हस्ताक्षर से जारी अलग-अलग प्रशस्ति-पत्रों के अनुसार, विश्वास झा ने वर्ष 2026 में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह, सम्राट अशोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह तथा हाल ही में संपन्न स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई थी।

इन सभी कार्यक्रमों में उनके आत्मविश्वासपूर्ण संचालन, प्रभावशाली आवाज और कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप प्रस्तुति की अनुमंडल प्रशासन ने सराहना की। प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से प्रशासन ने उनके योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए उनके यशस्वी एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

लगातार तीसरी बार प्रशासनिक स्तर पर सम्मान मिलने से विश्वास झा की उपलब्धि को लेकर स्थानीय शिक्षा जगत, कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों तथा प्रबुद्ध नागरिकों में खुशी है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मंच संचालन के क्षेत्र में उनका अनुभव और प्रभावशाली प्रस्तुति नवगछिया की पहचान को भी मजबूत करती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *