नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला में कार्यरत 37 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में 17 अगस्त को पुलिस केंद्र नवगछिया में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर नए रैंक का स्टार लगाया। इस दौरान प्रोन्नत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एसपी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना दी।

एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि प्रोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में भी वृद्धि होती है। उन्होंने नव प्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों से अपने नए दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। प्रोन्नति मिलने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *