भागलपुर। क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन और मजबूतीकरण कार्य को लेकर 1 अक्टूबर से सेतु पर आवागमन बंद करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेतु पर बने बेली ब्रिज को खोलने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) को पत्र भेज दिया गया है। बताया गया है कि 29-30 सितंबर तक बीआरओ की पूरी टीम भागलपुर पहुंच जाएगी।

पुनर्स्थापन कार्य के लिए जरूरी सामग्री पंजाब और हरियाणा से पहुंच चुकी है, जबकि बाकी सामान भी काम शुरू होने से पहले पहुंचने की उम्मीद है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, खगड़िया प्रमंडल के वरीय परियोजना अभियंता शशिभूषण सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर से बेली ब्रिज खोलने संबंधी सरकार के निर्णय की विधिवत सूचना मिल चुकी है और काम शुरू करने की तैयारियां पूरी हैं।

सेतु को करीब तीन महीने तक बंद रखकर स्लैब, एक्सपेंशन ज्वाइंट और बियरिंग बदलने के साथ अन्य मजबूतीकरण कार्य किए जाएंगे।

जहाजों से आवागमन की तैयारी

सेतु बंद रहने की अवधि में लोगों की परेशानी कम करने के लिए गंगा में यात्री और मालवाहक जहाजों के परिचालन की तैयारी भी की जा रही है। अब तक सात यात्री जहाजों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि मालवाहक जहाजों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन की ओर से जहाजों पर गोताखोर, लाइफ जैकेट और सुरक्षा बल की व्यवस्था रखने की तैयारी है। बाबूपुर और हाई लेवल घाट पर परिवहन विभाग की टीम को ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। मालवाहक जहाज संचालकों को गंगा पार कराने वाले ट्रकों के लोडिंग बिल की जांच करने और ओवरलोड वाहनों को नहीं ले जाने की हिदायत दी जाएगी।

डीएम अलंकृता पांडेय ने खनन विभाग के अधिकारियों को भी समय-समय पर जांच करने का निर्देश दिया है।

गंगा के जलस्तर पर भी नजर

गंगा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर है। 20 सितंबर को होने वाली बैठक में जिला प्रशासन इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा। प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

त्योहारों में ट्रेनों की भीड़ बढ़ाएगी चुनौती

विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर ऐसे समय पड़ने की संभावना है, जब दुर्गापूजा से छठ तक लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। विक्रमशिला एक्सप्रेस, एलटीटी, अंग एक्सप्रेस और सूरत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चलने से यात्रियों के सामने कंफर्म टिकट की समस्या रहती है।

नवगछिया, बिहपुर, कटिहार और पूर्णिया क्षेत्र के कई यात्री भागलपुर स्टेशन

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *