बलहा मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली अहम जानकारी

नवगछिया। भवानीपुर पुलिस ने मध्य विद्यालय बलहा के पास हुई मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार यादव, पिता योगेंद्र यादव, निवासी भवानीपुर, भागलपुर के रूप में हुई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को पीड़ित ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि मध्य विद्यालय बलहा के पास तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मामले में भवानीपुर थाने में कांड संख्या 122/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय तरीके से जांच की। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला गया।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने घटना में रोहित कुमार यादव की संलिप्तता की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने 19 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *