खरीक। पुरानी रंजिश को लेकर बगड़ी गांव निवासी भीखो यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में खरीक पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में खैरपुर निवासी सुरेंद्र यादव और ऋषिदेव शामिल हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

पुलिस के अनुसार, भीखो यादव ने 12 सितंबर को खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने हथियार के बट से उनके सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने सुरेंद्र यादव से हथियार छीन लिया था और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपितों की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *