नवगछिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नवगछिया इकाई द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर में राज्यव्यापी भूमि अधिकार सत्याग्रह की समाप्ति की गई. जो 25 मार्च से 31 मार्च तक अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा पूरे बिहार के तरफ भागलपुर जमीन भूस्वामियों स्टेट और अपराधियों के कब्जे में है,
Total Downloads: 79
वैसी जमीनों को मुक्त करने को लेकर सत्याग्रह किया गया था. सत्याग्रह के दौरान नवगछिया इकाई में 28 मई को दिन के उजाले में बबलू हत्याकांड सुरक्षा को लेकर कर दी गई थी. इसमें अब तक अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए हैं. वहीं टिनटंगा दियारा में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल के नेतृत्व में रैयती जमीन पर इसका राजस्व रसीद और मोटेशन सुधार पत्र रैयतों के पास है, सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक अपराधियों ने घर लूटा आगजनी की और महिलाओं को पुरुषों के साथ बर्बरता से पिटाई की इसको लेकर मामला भी दर्ज किया गया, परंतु दरोगा द्वारा सफाई के साथ अपराधियों को बचा लिया गया. दलितों पिछड़ों को अपराधियों ने जान मारने की धमकी भी दी. यह नवगछिया की नहीं सभी जगहों की समस्या है. वही बैठक के दौरान कहां गया की राजधानी पटना में गोविंदपुर महादलित के साथ भाजपा भाजपा जदयू के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक बलात्कार किया, मगर अब तक नितीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं. नवगछिया इकाई द्वारा एसडीओ को 9 सूत्री मांगों के साथ आवेदन सोपा. उनकी मांगों में बबलू मंडल की गिरफ्तारी और पीड़ितों को 10 लाख मुआवजा, टिनटंगा दियारा अग्निकांड में एफ आई आर दर्ज हो, अग्नि पीड़ितों को मुआवजा की गारंटी दी जाए, प्रशासन के सहयोग से जमीन पर हक दिलाया जाए, विजय घाट लाइन में किसानों की जमीन का मुआवजा अभिलंब दिया जाए, प्रताप नगर और गोला सड़क का अभिलंब निर्माण हो, समीप बाबा विशु राउत जाने वाली सड़क पर महादलित परिवारों को वासगीत जमीन देकर सड़क का निर्माण अविलंब कराया जाए, बिहार सरकार में सात निश्चय योजना विकास की राशि वार्ड विकास समिति के खाते में भेजा जाए, लोकमानपुर पंचायत में प्रत्येक महीने उचित मूल्य पर उचित वजन राशन-किरासन दिया जाए, इस मौके पर रामदेव सिंह, पुरुषोत्तम दास, राधे श्याम रजक, प्रमोद कुमार मंडल, जय प्रकाश शर्मा, वकील मंडल, मोहम्मद उमर जयप्रकाश शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
