खरीक : आज खरीक प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका संघ, ने 16 सूत्री मांग को लेकर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री बुलो मंडल जी से उनके आवास पर मिलकर सौपा ज्ञापन ।

IMG-20170228-WA0005
ज्ञापन में सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नही मिलता तब तक 18 हजार रुपया न्यूनतम मानदेय सरकार दे और गोवा सरकार की भाति अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने अन्य मांगों पर सरकार विचार करे अन्यथा केंद्र और
राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आन्दोलन सेविका -सहायिका संघ करेगी ।
युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका के समस्याओ से रूबरू होते हुए कहा कि हम इस मुद्दे को चल रहे संसद सत्र के दौरान लोकसभा में उठायेंगे । क्योकि सेविका और सहायिका का मांग जायज है केंद्र और राज्य सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से लेना चाहिए ।मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,गोपाल प्रसाद, सेविका सरिता कुमारी, बबिता कुमारी, शकील बनो, कल्पना कुमारी,रेखा कुमारी, सुमन भारती, पूनम देवी, मीरा कुमारी, सुधा कुमारी,कृष्णा कुमारी, अनीता कुमारी, सुधा कुमारी सहित सैकड़ो सेविका और सहायिका थी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *