नवगछिया: स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी के तत्वाधान में नवाह परायण यज्ञ समिति के तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Total Downloads: 72

जिसमे राम शरण जी महाराज के साथ रामायण पाठ करने वाले 24 विद्वान ब्राह्मण शामिल थे जिसमे कुछ ब्राह्मण बृंदाबन से आये हुए थे नगर भ्रमण में संस्था के दिनेश सरार्फ, श्यामसुंदर केडिया, मोहनलाल रूंगटा, मंगल चंद खेमका, प्रमोद केडिया, अनिल चिरानिया, अनिल भगत, अनिल केजरीवाल, शभू रुंगटा किशन यादुका, संतोष भगत, श्रीधर शर्मा और अशोक केडिया के अलावे बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे और जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे मंत्रोच्चारण करते हुए जुलूस घाट ठाकुरबाड़ी से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पहुंची जहां सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया जिसमे मंदिर कमिटी ने बताया कि 29. 3. 2017 दिन बुधवार से प्रातः सुबह 8 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वृंदावन से पधारे रामचरण जी महाराज और 24 विद्वान ब्राह्मण के द्वारा 06. 4. 17 तक रामायण पाठ और संध्या 7:00 बजे से 11:00 बजे तक विनोदानंद महाराज जी के द्वारा प्रवचन का आयोजन होगा

