बंद घर का ताला तोड़कर पांच लाख की संपत्ति चोरी, 1.80 लाख नकद और जेवरात ले उड़े चोर

नवगछिया। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड स्थित पावर ग्रिड के पास एक बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के समय गृहस्वामी परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां भोज खाने गए थे। वापस लौटने पर घर के दोनों दरवाजों का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी राकेश कुमार चौधरी ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वे मूल रूप से इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के परबत्ता स्थित मोती टोला के रहने वाले हैं।

आवेदन के अनुसार, 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां भोजन करने गए थे। 28 नवंबर की सुबह करीब सात बजे घर लौटे तो दोनों गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो दराज और अन्य स्थानों पर रखे नकदी और जेवरात गायब थे।

1.80 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से 1.80 लाख रुपये नकद, सोने का पोला, दो सोने की नथुनी, तीन अंगूठियां, सोने की नथिया, चांदी की तीन पायल और बच्चे के चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान ले गए। इसके अलावा हार्ड डिस्क, कैमरा और अन्य घरेलू सामान भी चोरी होने की बात कही गई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने जांच के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *