नवगछिया। कदवा के पचगछिया निवासी कुख्यात खोखा सिंह के बड़े बेटे ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बुधवार शाम करीब सात बजे मृतक की मां अनीता देवी के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

घर लौटने के दौरान पीछे से मारी गोली

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे ज्योतिष कुमार घर लौट रहा था। इसी दौरान गोला घाट चौक के पास अपराधियों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार राहुल कुमार मौके पर पहुंचा। राहुल के वहां पहुंचने पर हमलावरों ने हवा में दो राउंड और गोलियां चलाईं। इससे भयभीत होकर वह वहां से भाग गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ज्योतिष को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गई। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर रात करीब 1:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दोस्तों के साथ गोला टोला चौक पर बैठता था ज्योतिष

मृतक के चाचा हीरालाल सिंह ने बताया कि ज्योतिष गांव में बहुत कम लोगों से मतलब रखता था। जब उसका घर में मन नहीं लगता था, तो वह दोस्तों के साथ गोला टोला चौक पर जाकर बैठता था। आमतौर पर वह शाम सात से आठ बजे के बीच घर लौट आता था।

उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त सावन अक्सर उसे घर छोड़ने आता था, लेकिन घटना वाले दिन वह ज्योतिष को घर छोड़ने नहीं आया। पुलिस अब मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

जहां पिता का हुआ था अंतिम संस्कार, वहीं बेटे को दी गई मुखाग्नि

ज्योतिष कुमार का अंतिम संस्कार बुधवार को उसी जगह किया गया, जहां 26 जनवरी 2021 को उसके पिता खोखा सिंह का अंतिम संस्कार हुआ था। छोटे भाई आशीष कुमार ने उसे मुखाग्नि दी। पिता और पुत्र की हत्या की घटनाओं ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

खोखा सिंह को कुख्यात अपराधी बताया जाता था। वर्ष 2021 में उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पिता की हत्या और ज्योतिष की हत्या के बीच किसी तरह के संबंध की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुरानी रंजिश या कोई दूसरा कारण, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ज्योतिष कुमार की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य वजह। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। कदवा थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil