नवगछिया जीरो माइल के पास टेंपो की चपेट में आने से सबौर का युवक घायल
नवगछिया। जीरो माइल के पास टेंपो की चपेट में आने से सबौर के सरधो निवासी मनोज कुमार घायल हो गए। वह कार्तिक मंडल के पुत्र हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 414
मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक टेंपो चालक वाहन को पीछे करने लगा। पीछे करने के क्रम में मनोज कुमार टेंपो की चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
