नवगछिया। नवगछिया बाजार के हृदय स्थल स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा का दरबार भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के बाजार तक आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा रहे हैं। मंदिर की सजावट में २० फिट ऊपर महादेव आकर्षक का केंद्र बना हुआ है
Total Downloads: 423
इसी क्रम में मां दुर्गा के बेलपत्र निमंत्रण का आयोजन किया गया। इसमें पूजा समिति के कार्यकर्ता और पुजारी शामिल हुए। बेलपत्र निमंत्रण के बाद नगर भ्रमण किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में संध्या आरती का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस बार सजावट को दिया गया विशेष रूप
पूजा समिति के सदस्य बबलू भगत ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक झालरों और रोशनी से बेहतर तरीके से सजाया गया है। मां दुर्गा के दरबार को भव्य रूप दिया गया है। दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और पूरा बाजार रोशनी से जगमगा रहा है। वही विश्वहिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत और सांसद प्रतिनिधि मिलन सागर के संध्या आरती गा कर चार चाँद लगा देते है

कार्यक्रम में बबलू भगत, छोटू भगत, अभिषेक भगत, सुजीत भगत, विकास भगत और गगन भगत सहित पूजा समिति के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
