करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सुहागिन महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

नवगछिया। पति की दीर्घायु और दांपत्य सुख की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस अवसर पर महिलाएं सूर्योदय से निर्जला उपवास शुरू करेंगी और शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान महिलाएं करवा चौथ की व्रत कथा भी सुनेंगी।

पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक निर्धारित है। पूजा के दौरान महिलाएं करवा, रोली, चावल, दीपक, फल और सुहाग की सामग्री से पूजा संपन्न करेंगी। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है।

चंद्रोदय के बाद महिलाएं छन्नी में दीपक रखकर चंद्रमा के दर्शन करेंगी और उन्हें अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके बाद छन्नी से पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से जल ग्रहण करेंगी और व्रत का पारण करेंगी। करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ पूजा सामग्री और सुहाग की वस्तुओं की खरीदारी में जुटी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *