नवगछिया : आज सुबह करीब ८ बजे से घाट ठाकुरबाड़ी से रामायण पाठ का आगाज हुआ जो दिन भर विश्राम ले कर चलता रहा| चैती दुर्गा स्थान में भी माता के भक्तो का ताता लगा रहा पंडित दयानंद पाण्डेय के द्वारा कलश पूजन व स्थापना शुरू हुआ वही पंचमुखी बालाजी धाम नवगछिया में पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ  पूजा शुरू हुई । नगरवासी पहले दिन भगवान् हनुमान के दर्शन को आतुर दिखे।

भक्त पंक्तिबद्ध हो कर भगवान की पूजा अर्चना कर रहे थे ।  जिसमे मुख्य यजमान भगवान् यादुका धर्मपत्नी सहित  विद्वान् पंडितों के साथ मंत्रोच्चारण में लीन दिखे ।  शंकर बाबा की देख रेख में मंदिर कार्य संचालित हो रहा था  मौके पर  श्रीकांत मंडल, काशी गुप्ता, श्रीधर, विक्रम, गौरव कुमार के साथ युवा टोली मौजूद थे ।

मंदिर कमिटी से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29.03.2017 बुधवार को हनुमान चालीसा पाठ, रामायण पाठ, नवाह अखंड का कार्यक्रम शरू  हो गया है । 05.04.2017 बुधवार को ध्वजारोपण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 3 बजे तक हवन पूजा एवं संध्याबेला में  4 बजे से बालाजी की ज्योत भजनों की ये सकेंगे | दिनाक 06.04.2017 गुरुवार को सुबह निशान यात्रा नवगछिया  के गौशाला एवं विभिन्न स्थानों से होकर पंचमुखी बालाजी धाम नवादा पहुचेगी साथ ही दिन के  11 बजे से सत्यनारायण भगवान की पूजा होगी । बताते चले कि संध्या ८ बजे चैती दुर्गा स्थान में महाआरती होगी जो कि ९ दिनों तक लगातार होगी वही नया टोला नवगछिया और घाट ठाकुरबाड़ी और चैती दुर्गा स्थान, शहीद टोला में ८ बजे से प्रवचन का आयोजन किया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *