बीरबन्ना काली मंदिर के सामने एनएच-31 पर दो ट्रकों की टक्कर, 19 वर्षीय चालक घायल

नवगछिया से पटना जा रहा ट्रक पलटा, भवानीपुर पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबन्ना काली मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एक ट्रक सड़क पर ही पलट गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। हादसे के बाद सड़क पर पलटे ट्रक का अगला और निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पटना निवासी 19 वर्षीय चालक घायल

घायल चालक की पहचान पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव निवासी महेश राय के 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।

बिट्टू कुमार ने बताया कि वह नवगछिया से ट्रक लेकर पटना जा रहे थे। इसी दौरान बीरबन्ना काली मंदिर के सामने उनके ट्रक की ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

दाहिना पैर जख्मी, चालक खतरे से बाहर

हादसे में बिट्टू कुमार के दाहिने पैर में चोट आई है। सीएचसी नारायणपुर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि घायल चालक का उपचार किया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

दुर्घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *