बिहपुर के गौरीपुर गांव में पुलिस द्वारा जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप।

बिहपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार पकड़ा, घर से 75 बोतल बरामद; धनंजय गिरफ्तार

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में छापेमारी कर 75 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। जब्त सिरप की कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में घर के मालिक धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री करने का आरोप है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 507

नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 3 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरीपुर गांव में एक व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सत्यता की जांच की। सूचना की पुष्टि होने पर बिहपुर थाना पुलिस ने संबंधित घर में छापेमारी की।

घर से बरामद हुईं 75 पीस कफ सिरप

छापेमारी के दौरान पुलिस ने धनंजय कुमार के घर से 75 पीस कफ सिरप बरामद किया। इसकी कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया और बरामद सिरप को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वर्गीय परमानंद चौधरी के पुत्र धनंजय कुमार के रूप में हुई है। वह गौरीपुर गांव, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर का निवासी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 298/26, दिनांक 3 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *