सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

नवगछिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी मजदूर शिलेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने रविवार की शाम मायागंज अस्पताल में अंतिम सांस ली। सोमवार को बरारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी बुलबुल देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज की है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

मृतक की पत्नी बुलबुल देवी ने पुलिस को बताया कि बीते 30 अक्टूबर को उनके पति शिलेश यादव रोज की तरह करीब 10-12 साथियों के साथ मजदूरी करने जा रहे थे। सभी सुबह लगभग सात बजे घर से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिलेश यादव को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद घायल शिलेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। रविवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *