नवगछिया। भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड अंतर्गत तेलघी पंचायत स्थित विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और संस्थानों की आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से संस्थानों के संचालन और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार और सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *