पकरा में बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल, अनुमंडल अस्पताल में कराया गया भर्ती

कलबलिया दियारा जाने के दौरान हुआ हादसा, सड़क किनारे पैदल चल रही थीं दोनों महिलाएं

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 515

नवगछिया : पकरा 14 नंबर सड़क पर गुरुवार को सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों महिलाएं पैदल जा रही थीं, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों की पहचान पकरा निवासी मंगल मंडल की पत्नी गीता देवी और जागे प्रसाद सिंह की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने घर से कलबलिया दियारा जा रही थीं। इसी दौरान 14 नंबर सड़क पर मोटरसाइकिल की चपेट में आ गईं।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच सड़क हादसे को लेकर चर्चा रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *