उस्मानपुर में छठ मेले पर तीन दिवसीय दंगल शुरू, बिहार समेत दूसरे राज्यों के महिला-पुरुष पहलवान दिखा रहे दमखम

अखाड़े में महिला पहलवानों के मुकाबले भी बने आकर्षण, बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को मिलेगा मेडल

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 533

नवगछिया। खरीक प्रखंड के उस्मानपुर गांव में छठ मेले के अवसर पर पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों से भी महिला और पुरुष पहलवान हिस्सा लेने पहुंचे हैं। अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। कुश्ती देखने के लिए स्थानीय लोगों और दर्शकों की भीड़ जुट रही है।

दंगल में पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवान भी पूरे उत्साह और दमखम के साथ अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन कर रही हैं। अखाड़े में एक के बाद एक मुकाबले हो रहे हैं। महिला पहलवानों की भागीदारी दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता लगातार तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग जिलों और राज्यों से आए पहलवानों के बीच मुकाबले कराए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि उस्मानपुर गांव में छठ मेले के अवसर पर हर साल दंगल प्रतियोगिता आयोजित करने की परंपरा रही है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधा को बढ़ावा मिल रहा है। फिलहाल गांव के अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबले जारी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *